बावड़ी पंचायत समिति में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 27 ग्राम पंचायतों की तस्वीर साफ
बावड़ी पंचायत समिति, जिला जोधपुर में वर्ष 2026 के सरपंच पदों के लिए 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके साथ ही पंचायत समिति क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
जारी विवरण के अनुसार कुल 27 सरपंच पदों में 16 पद सामान्य वर्ग, 6 पद अनुसूचित जाति (SC), 5 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई पद आरक्षित नहीं है।
कुल 27 पदों में 13 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग में 8 महिला, SC वर्ग में 3 महिला और OBC वर्ग में 2 महिला पद शामिल हैं।
आरक्षण लॉटरी के बाद बावड़ी पंचायत समिति की सभी 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद की आरक्षण श्रेणी सामने आ गई है, जिससे आगामी चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों और ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
वोटर साथी चुनाव सहायता व तकनीकी हेल्पलाइन
मतदाता पर्ची, ऐप सपोर्ट या चुनाव प्रबंधन सहायता हेतु सीधे संपर्क करें:
